शनिवार, 30 मई 2026

मऊ :SDM घोसी की कार्रवाई से खनन माफियाओं मे हड़कंप,घंटों चला संघन चेकिंग अभियान।||Mau:SDM Ghosi's action caused panic among the mining mafia, with an intensive checking campaign lasting for hours.||

शेयर करें:
मऊ :
SDM घोसी की कार्रवाई से खनन माफियाओं मे हड़कंप,घंटों चला संघन चेकिंग अभियान।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम को थाना दोहरीघाट क्षेत्र के गोंठा मोड़ पर उपजिलाधिकारी घोसी अशोक सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान खनिज परिवहन में लगे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे उपजिलाधिकारी घोसी अशोक सिंह ने खनन टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच कराई। इस दौरान खनन से जुड़े परमिट, रवन्ना, वाहन संबंधी अभिलेख एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह तथा दोहरीघाट थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में घंटों तक चेकिंग अभियान चलता रहा। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। शासन के निर्देशों के अनुरूप ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व और खनन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।