शनिवार, 30 मई 2026

लखनऊ :योगी के शासन मे ठेकेदारों को भय नही, लाखों की लागत की बनी सड़क,बनते ही उखड़ने लगी।||Lucknow:Contractors have no fear under Yogi's rule; roads built at a cost of lakhs of rupees are crumbling as soon as they are built.||

शेयर करें:
लखनऊ :
योगी के शासन मे ठेकेदारों को भय नही, लाखों की लागत की बनी सड़क,बनते ही उखड़ने लगी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की पिपरसंड ग्रामसभा में सड़क निर्माण कार्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खराब सड़क निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमे साफ दिखाई दे रहा कि मिट्टी के उपर लिप-पोत कर रातों रात सड़क बना दी गई। घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगोँ मे काफी आक्रोश है अपने लोक प्रिय स्थानीय विधायक से मांग की है कि मजाक बनी सड़क की जांच करा कर भ्राषटाचारियों व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
विस्तार :
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की पिपरसंड ग्रामसभा में बाबा जय सिंह मंदिर मार्ग से होते हुए गुलाल खेड़ा तक बनाई जा रही सड़क अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई कि सड़क की परत कई जगहों से उखड़ने लगी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क को बनने में महीनों की प्रक्रिया, सरकारी फंडिंग और विभागीय मंजूरी लगती है वही सड़क रातों रात बन गई और कुछ घंटों में टूटने लगे तो यह सीधे तौर पर निर्माण कार्य पर सवाल खड़ा करता है।
क्षेत्र में सड़क की हालत देखकर लोग नाराज़ भी हैं और मजाक भी उड़ा रहे हैं। कई युवाओं ने उखड़ती सड़क की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रील डालनी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि अगर नई सड़क का यही हाल है तो आने वाले समय में यह सड़क कितने दिनों टिक पाएगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
मानक के विपरीत बनी सड़क की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस वायरल वीडियो की पुष्टि दो टूक मीडिया नही करता है।
यह सड़क पिपरसंड के मजरा गुलाल खेड़ा में PWD की 1700 मीटर सड़क का सच वीडियो से सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने रात के अंधेरे में सड़क बना दी सुबह उठे तो डामर-बजरी हाथ में आने लगी।
जनता पूछ रही कि रातो-रात कौन सी सड़क बनती है जो सुबह ही जवाब दे दे? अधिकारियों ने घटिया मैटेरियल पास कर मोटा कमीशन खाया होगा। सड़क को खुरच-खुरच कर गुणवत्ता, मोटाई और PWD मानकों की जांच की जाए JE और ठेकेदार पर तुरंत कार्यवाही की मांग आवाज उठ रही है।
घटिया सड़क वायरल वीडियो -