लखनऊ :
PGI पुलिस लापता किशोरी को खोजने में रही नाकाम,तीन साल बाद थाना AHT पुलिस टीम ने सकुशल बालिका को किया बरामद।।
माता पिता के आए दिन झगड़े से परेशान होकर घर हुई थी लापता, अनाथालय मे ली शरण।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग से 12 अप्रैल 2023 को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से टहलने निकली जो लौटकर घर वापस नही पहुची। किशोरी की मां ने थाना पीजीआई में किशोरी की लापता होने की सूचना दी थी नाबालिग लड़की की तलाश करने मे नाकाम रही पीजीआई पुलिस थाना थाना ए0एच0टी0 का सहयोग लिया और तीन साल बाद इंस्पेक्टर दशरथ सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम मंगलवार को लापता बालिका सोनी को कुर्सी रोड़ आश्रयगृह सकुशल बरामद कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ख
लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग निवासी रेखा पत्नी भरत ने स्थानीय थाने मे बालिका सोनी गुमशुदगी की तहरीर दिनांक 13.04.2023 को
मु0अ0सं0-261/2023 धारा– 363 भादवि मे गुमशुदगी दर्ज करा रखा था। जिसकी तलाश पीजीआई पुलिस कर रही थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय के आदेश पर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना थाना ए0एच0टी0 में स्थानान्तरित की गयी। वर्तमान समय में उक्त मुकदमे की विवेचना उ0नि0 सत्यपाल सिंह थाना ए.एच.टी. द्वारा सम्पादित की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक दशरथ सिंह के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 सत्यपाल सिंह थाना ए0एच0टी0 द्वारा लखनऊ के विभिन्न बाल आश्रय ग्रह आदि से समन्वय स्थापित कर उपरोक्त बालिका की पतारसी सुरागरसी की जा रही थी।
प्रभारी निरीक्षक दशरथ सिंह को 4/5 2026 को ज्ञात हुआ कि एक बालिका नाम बदलकर राजकीय बालगृह सिंधी-खेडा में आवासित थी वहाँ से स्थान्तरित होकर स्नेहालय बालिकागृह कुर्सी रोड में आवासित है।
जिस पर मुकदमा उपरोक्त के विवेचक उ0नि0 सत्यपाल सिंह द्वारा थाना पी0जी0आई0 से महिला दरोगा पायल के साथ जाकर स्नेहालय बालिकागृह कुर्सी रोड पर पहुँचकर गुमशुदा उपरोक्त बालिका के बारे में स्नेहालय बालिकागृह की अधीक्षिका से जानकारी की तो उन्होने बताया कि उक्त नाम की बालिका हमारे स्नेहालय बालिकागृह कुर्सी रोड मे आवासित है। विवेचक को बालिका द्वारा ज्ञात हुआ कि आये दिन माता पिता के झगड़े के कारण परेशान होकर घर छोडकर चली गयी थी और नाम बदलकर स्नेहालय बालिकागृह कुर्सी रोड मे रह रही है । विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही व उपरोक्त बालिका की बरामदगी की गयी है।
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने बताया कि - सतत निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है, ताकि कोई भी नाबालिग मानव तस्करी जैसे अपराधों का शिकार न हो। यदि किसी को नाबालिगों की तस्करी,शोषण से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो कृपया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम हेल्पलाइन नंबर 7839861034 पर सूचित करें।।
