लखनऊ :
OT में छात्रा से रेप करने वाला आरोपी डाक्टर गिरफ्तार,अस्पताल सीज।।
अपरेशन कक्ष मे मरीज छात्रा से दुष्कर्म का है मामला,पुलिस ने की कार्रवाई।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बी0के0टी क्षेत्र के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल के ओटी कक्ष में छात्रा से रेप का आरोपी डॉक्टर को पुलिस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी अस्पताल संचालक एवं डाक्टर पर
ऑपरेशन थियेटर में पीडिता के साथ रेप करने का आरोप है। घटना प्रकाश में आने पर डिप्टी सीएम के दखल के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने प्राइवेट हॉस्पिटल को सील करा दिया। डॉक्टर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। स्थानीय पुलिस मामले मे जांच पड़ताल की साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी बेटी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे उसके इलाज के लिए 19 मई को तेजस हॉस्पिटल
इंदौराबाग बीकेटी में भर्ती कराया गया था। 21 मई को हॉस्पिटल में दोपहर करीब 3 बजे बेटी को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई ऑक्सीजन लगाने के बहाने डॉ. विजय गिरी बेटी को ऑपरेशन थिएटर में ले गया। उसके साथ बड़ी बेटी और एक नर्स भी गई थी। लेकिन कुछ ही देर बाद डॉ. विजय गिरी ने नर्स और बड़ी बेटी को बाहर भेज दिया।
आरोप है कि डॉ. विजय गिरी ने छात्रा मरीज की कलाई में लगे वीगो से उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद बेटी को कुछ होश नहीं रहा। कुछ देर बाद जब होश आया तो वह ऑपरेशन थिएटर से भागते हुए बाहर आई और उसने रोते हुए हम लोगों को बताया कि डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया है। इसके बाद हम लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी।
सूत्रों की माने पुलिस जांच में आरोपी डॉ. विजय कुमार गिरी ने झांसी से बीएएमएस किया था। वह खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बता कर किराए के भवन में हॉस्पिटल चला रहा था। उसके यहां स्टाफ में इंटर पास लोग मरीजों की देखभाल करते थे।
पुलिस के अनुसार थाना बक्शी का तालाब पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र इन्दौराबाग स्थित तेजस हास्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ अस्पताल संचालक,चिकित्सक के द्वारा पीड़िता के उपचार के दौरान अनुचित कृत्य किये जाने का आरोप लगाया गया है ।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक जांच की गयी। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 64(2)(e) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी,एसटी एक्ट पंजीकृत कर आरोपी विजय कुमार गिरी पुत्र रामकृष्ण गिरी निवासी ग्राम रजनापुर थाना तम्बौर जनपद सीतापुर, हाल पता तेजस हॉस्पिटल इन्दौराबाग थाना बीकेटी लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के द्वारा इन्दौराबाग बीकेटी क्षेत्र में तेजस हॉस्पिटल नाम से (किराये के भवन में)अस्पताल संचालित किया जाना बताया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दिनांक 19.05.2026 को पीड़िता को इलाज हेतु उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उपचार के दौरान दिनांक 21.05.2026 को अस्पताल के ओटी कक्ष में अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया है । पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने अपनी गलती की मांफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार किया गया है।।
