शुक्रवार, 22 मई 2026

लखनऊ : इन्दिरा डैम में नहाने गया युवक की डूबने से हुई मौत,घर में मचा कोहराम।||Lucknow: A young man drowned while bathing in Indira Dam, causing chaos in his home.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
इन्दिरा डैम में नहाने गया युवक की डूबने से हुई मौत,घर में मचा कोहराम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बीबीडी इलाके के इन्दिरा डैम में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल कर युवक की शिनाख्त के उपरांत विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर थाना बीबीडी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित इन्दिरा डैम में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना बीबीडी मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर डूबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान सूरज कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासी सरायशेख थाना बीबीडी जनपद लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई। उस समय उसकी सांस चल रही थी, जिसे तत्काल उपचार हेतु डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ भेजा गया।अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त डेथ मेमो के आधार पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। परिजन मौके पर एवं अस्पताल में मौजूद हैं। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।