अम्बेडकरनगर :
प्रचंड़ गर्मी में नगर के डाकखाने के पास निःशुल्क प्याऊ का हुआ शुभारंभ।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : गर्मी ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। तपती धूप और लू से जहां आमजन बेहाल है, वहीं शहर में आने वाले राहगीरों, छोटे दुकानदारों और मजदूरों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ऐसे में जिला उद्योग व्यापार मंडल जलालपुर ने एक जनहितैषी पहल करते हुए नगर के डाकखाने के पास निःशुल्क प्याऊ का प्रबंध किया है।
यह व्यवस्था शुद्ध पेयजल के साथ शुरू की गई है, जहां कोई भी राहगीर बिना किसी मूल्य के अपनी प्यास बुझा सकेगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि शहर में आने वाला हर व्यक्ति धूप में तड़पकर न रहे। यह प्याऊ नियमित रूप से उपलब्ध रहेगा।"प्याऊ के शुभारंभ के अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, संतोष गुप्त, वरिष्ठ नेता सोनू गौड, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि उपस्थित रहे।
