रविवार, 10 मई 2026

लखनऊ :साइबर लुटेरों ने online 37 लाख लिया लूट,FIR दर्ज।||Lucknow:Cyber ​​robbers looted 37 lakh rupees online, FIR registered.||

शेयर करें:
लखनऊ :
साइबर लुटेरों ने online 37 लाख लिया लूट,FIR दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर इलाके मे रहने वाले ब्यक्ति से साइबर लुटेरों ने स्टाक ट्रेडिंग कम्पनी मे इन्वेस्टमेंट के नाम पर 37 लाख रुपए का फ्राड़ कर लिया। साइबर फ्राड़ का एहसास होने पर पीडित ने साइबर क्राइम ब्रांच समेत स्थानीय थाने मे लिखित सिकायत किया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार आलमबाग हरिहर प्रसाद नगर कानपुर रोड़ निवासी बृजेन्द्र कुमार शुक्ल ने स्थानीय थाने कृष्णा नगर में दी तहरीर मे पुलिस को बताया कि दिनांक 13/03/2026 को गूगल के एक लिंक (fsp lyw.com,http//fsplyw.com) के जरिए FINSOL SEWRITIES PRIVATE LIMITED नाम की एक स्टाक ट्रेडिंग कम्पनी का एक APP डाउनलोड किया। फिर धीरे-2 ट्रेडिंग शुरू की। प्रार्थी को इसी Whats appGroup के माध्यम से कम्पनी की प्रमाणिकता से संबन्धित एक रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र व कुछ अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए गये । जिनकी SEBI के अधिकारिक पोर्टल से जांचने पर प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हुए, अतः प्रार्थी ने इसमे आगे निवेश करने का निर्णय किया। इसी ट्रेडिंग के दौरान प्रार्थी ने, Whats appGroup में बताए गये खातों में 02 बार अपनी पत्नी के युनियन बैंक आफ इण्डिया के खाते से तथा एक बार अपने स्वंय के SBI Accont से पैसा ट्रांसफर किया, कुल मिलाकर लगभग रू0 37,26,145/- ट्रांसफर किया । सभी ट्रांसफर RTGS के माध्यम से किए गये जिनका बैंक स्टेटमेंट संलग्न है। जब रकम वापसी की मांग की तो टालमटोल व आनाकानी की तथा Service change के नाम पे और रकम की मांग की तो शक हुआ और तत्पश्चात कम्पनी ने अपने ग्रुप से निकाल दिया। तब एहसास हुआ कि वह finance fraud का शिकार हो गया है। जिसके संम्बन्ध में साइबर क्राइम ब्रांच समेत थाने मे लिखित शिकायत दर्ज किया है।
फिलहाल कोतवाली कृष्णा नगर पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे लगी हुई।