रविवार, 10 मई 2026

लखनऊ :बंद मकान का ताला-तोड़ चोरो ने लाखो के जेवरात और हजारों की नगदी कर ले गए चोरी।||Lucknow:Thieves broke into a locked house and stole jewellery worth lakhs and cash worth thousands.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बंद मकान का ताला-तोड़ चोरो ने लाखो के जेवरात और हजारों की नगदी कर ले गए चोरी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत न्यू गुडौरा औरंगाबाद जागीर मे बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखो के आभूषण और 18 हजार नगदी चोरी कर ले गए। घटना के दौरान परिवार एक शादी समारोह मे बाहर गया हुआ था लौटकर वापस आने पर चोरी की बारदात की जानकारी होने पुलिस को सूचना दी।
विस्तार : 
जानकारी के मुताबिक थाना बिजनौर क्षेत्र के  न्यू गुडौरा औरंगाबाद जागीर मे नागेश शर्मा पुत्र मुन्नीलाल परिवार के साथ रहते है। इन्होंने थाना बिजनौर मे तहरीर देते हुए बताया कि  दिनांक 06/05/2026 को दोपहर 2:00 बजे दोपहर घर मे ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां उन्नाव शादी में गए हुए थे शादी से सुबह 07/05/2026 को तकरीबन 7:00 बजे वापस अपने घर आए तो देखे कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था उसके बाद जब घर के अंदर गए तो देखे कि सभी कमरे और अलमीरा का लॉक टूटा पड़ा था सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमीरा में रखे 18 हजार नगद और आभूषण नहीं था इसकी सूचना  डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर आयी पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर थाने तहरीर देने की बात कहर चली गई।
बिजनौर थाना पुलिस ने घटना के दो दिन बाद पीडित की तहरीर बीते 9 मई को एफआईआर दर्ज जांच शुरु कर दी।।