लखनऊ :
पुरानी रंजिश में भाजपा युवा मोर्चा के नेता को मारी गोली,हालत नाजुक,ट्रामा मे भर्ती।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बाजारखाल इलाके के मेंहदीगंज मे शनिवार देर शाम आपसी रंजिश को लेकर भाजपा युवा नेता को गोलीमार कर लहूलुहान कर बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल चेतन तिवारी को आनन फानन में केजीएमयू ट्रामा सेण्टर मे भर्ती कराया जहाँ उपचार छल रहा है वहीं पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे आरोपी युवक हिरासत मे लेकर पूछताछ मे जुटी हुई है फिल प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश बतायी जा रही है।
घायल चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के नेता बताए जा रहे है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बाजारखाला थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंहदीगंज में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिलते है ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि श्याम चेतन तिवारी पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी निवासी मेहदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष को गोली लगी है जिनको तत्काल उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के सम्बन्ध में जांच में सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तो पाया गया कि आरोपी वैभव बाजपेई पुत्र संतोष कुमार बाजपेई निवासी मेहदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। आरोपी वैभव को तत्काल हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
