मऊ :
आपत्तिजनक स्लोगन लिखने वाले गिरफ्तार ।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज की पुलिस चौकी कुर्थीजाफरपुर के बोर्ड पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखने एवं फोटो खींचकर वायरल करने के संबंध में मु0अ0सं0 149/26 धारा 196(1)a बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ में पंजीकृत किया गया । उक्त अभियोग में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर 1. अरुण राय पुत्र राजकिशोर राय निवासी ग्राम सोडसर थाना कोपागंज जनपद मऊ एवं 2. अभिनव राय पुत्र अजय राय निवासी ग्राम फैजुल्लाहपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया है एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
