गुरुवार, 28 मई 2026

मऊ :मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डी एम और पुलिस कप्तान ने मुस्तैद।।||Mau:The DM and the police captain are on alert for the Chief Minister's arrival.||

शेयर करें:
मऊ :
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डी एम और पुलिस कप्तान ने मुस्तैद।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद मे 29 मई को प्रस्तावित  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  योगी आदित्यनाथ जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सभा स्थल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग के उपरांत ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल पहचान पत्र धारक व्यक्तियों को ही निर्धारित क्षेत्र में प्रवेश दिया जाए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों की चेकिंग के बाद ही उन्हें बैठाया जाए तथा चेकिंग के दौरान वीआईपी एवं आमजन के साथ शालीन एवं सौम्य व्यवहार बनाए रखा जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्व में ही अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण कर लें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। यदि किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन अथवा समस्या हो तो तत्काल उच्च अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करें।
जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व ही अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। ब्रीफिंग के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियो का जायजा भी लिया। इस दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए।