गुरुवार, 28 मई 2026

मऊ :बाइक से स्टंट बाजी कर रील बनाने वाले रीलबाजों को पुलिस दबोचा,वाहन सीज।||Mau:Police Apprehend 'Reel-Makers' Performing Bike Stunts; Vehicle Seized.||

शेयर करें:
मऊ :
बाइक से स्टंट बाजी कर रील बनाने वाले रीलबाजों को पुलिस दबोचा,वाहन सीज।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत मे आयी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद पुलिस द्वारा थाना सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कल  27 मई को थाना दक्षिण टोला पुलिस द्वारा सड़क पर खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी करने वाले 05 युवको को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के खिलाफ थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ में सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने, स्टंटबाजी करने व दूसरों की जान खतरे में डालने के सन्दर्भ में सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गयी।
विस्तार
यह पूरा मामला-- पुलिस के अनुसार कल  27 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें 05 युवक सार्वजनिक सड़क (हाईवे मुख्य मार्ग) पर बिना हेलमेट के, तेज रफ्तार में मोपेड मोटरसाइकिल पर खड़े होकर अव्यवस्थित व खतरनाक तरीके से बैठकर स्टंट करते हुए जा रहा थे तथा बालिकाओं को देखकर छींटाकशी किये जाने की बात प्रकाश में आयी। इस दौरान न सिर्फ उसकी खुद की जान जोखिम में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की सुरक्षा व जान माल के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था जिससे कोई बड़ी घटना कारित हो सकती थी।
पुलिस की त्वरित कार्यवाहीः
थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम व यातायात पुलिस की सयुक्त कार्यवाही के फलस्वरुप वीडियो का संज्ञान लेते हुए डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपी 05 युवको को आज  28 मई को समय करीब 12.05 बजे हमीनपुरा चट्टी के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। पटना में प्रयुक्त TVS XL 100 मोपेड नंबर UP54 AV 6131 को मोटर वाहन अधिनियम MV Act के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर  स्टंट बाजो को चिन्हित कर धड़-पकड़ शुरु किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनका नाम 1. संजीत सोनकर पुत्र अशोक सोनकर निवासी ग्राम औरंगाबाद खटीक टोला थाना दक्षिणटोला
2. नितेश सोनकर पुत्र महेश सोनकर निवासी ग्राम औरंगाबाद खटीक टोला थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ
3. दारा सोनकर पुत्र दिनेश सोनकर निवासी ग्राम औरंगाबाद खटीक टोला थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ
4. अशीष सोनकर पुत्र बल्ली सोनकर निवासी ग्राम औरंगाबाद खटीक टोला थाना दक्षिणटोला मऊ
5. प्रियांशु सोनकर पुत्र सन्तोष निवासी ग्राम औरंगाबाद खटीक टोला थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ
*आम जनता के लिए मऊ पुलिस की विशेष अपीलः*
"रील्स पर चंद लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी को दांव पर न लगाएं। स्टंटबाजी करने के लिए सड़कें नहीं, बल्कि निर्धारित ट्रैक होते हैं। यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी या हुड़दंग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ बिना किसी दिलाई के सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वाहन को सोज कर दिया जाएगा। माता-पिता से भी अनुरोध है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें।"