सोमवार, 25 मई 2026

मऊ : रेलवे फाटक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी।||Mau:Sensation as a man's body is found near a railway crossing.

शेयर करें:
मऊ : 
घोसी मधुबन रोड के पास रेलवे फाटक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी-मधुबन मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति शव मिलने से सनसनी फैल गई मृतक की पहचान राजेश गोंड (पुत्र सोमनाथ गोंड, निवासी ताजपुर नदवासराय, थाना घोसी, जनपद मऊ) के रूप में हुई है।  वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।
राजेश गोंड राजमिस्त्री का काम करते थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। इस घटना से पूरे गांव में दुख का माहौल है।