सोमवार, 25 मई 2026

मऊ :हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग,सौंपा ज्ञापन।।||Mau:A memorandum was submitted demanding Hindu-Muslim unity and declaring the cow as the national animal.||

शेयर करें:
मऊ :
हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग,सौंपा ज्ञापन।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : आम आदमी पार्टी, मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति  एवं  प्रधानमंत्री  के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को “राष्ट्रीय पशु” घोषित किए जाने, देशभर में अवैध गौकशी एवं गायों की तस्करी पर प्रभावशाली रोक लगाने तथा गाय के नाम पर निर्दोष लोगों के साथ होने वाली हिंसा एवं मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विभिन्न मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा भी गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग देश में हिंदू-मुस्लिम एकता एवं सामाजिक सौहार्द का सकारात्मक संदेश देती है।गाय आस्था का प्रतीक है, हिंसा का नहीं।भारत भाईचारे और एकता की धरती है, नफरत की नहीं!देश को नफरत और टकराव की राजनीति नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सम्मान की राजनीति की आवश्यकता है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ हिंसा संविधान, कानून एवं मानवता — तीनों के विरुद्ध है!जहाँ कहीं भी अवैध गौकशी एवं गायों की तस्करी हो रही हो, उस पर सरकार को कठोर एवं प्रभावशाली कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे और कानून व्यवस्था मजबूत हो।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश मौर्य, नरेंद्र सिंह, हैदर अली, शैरून निशा, रिजवाना खातून, ऋचा त्रिपाठी, देव प्रकाश राय सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब, प्रेम और भाईचारे की धरती है तथा समाज को बांटने वाली शक्तियों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।