शनिवार, 9 मई 2026

मऊ :पुलिस ने साइबर फ्रॉड के विभिन्न मामलों में आधा दर्जन पीड़ितों की धनराशि कराई वापस, धनराशि वापस पाकर चेहरे खुशी की लहर।||Mau:Police recovered the money of half a dozen victims in various cyber fraud cases, bringing joy to their faces.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने साइबर फ्रॉड के विभिन्न मामलों में आधा दर्जन पीड़ितों की धनराशि कराई वापस, धनराशि वापस पाकर चेहरे खुशी की लहर।
।देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक : मऊ जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न थानों (कोतवाली नगर, कोपागंज, मुहम्मदाबाद, दक्षिण टोला, घोसी व हलधरपुर) की साइबर पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 07 पीड़ितों की धनराशि वापस कराई गई।
विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त साइबर फ्रॉड़ की शिकायतों के आधार पर साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर पोर्टल पर तत्काल कार्रवाई की गई
उक्त कार्यवाही के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों से कुल 07 पीड़ितों की कुल धनराशि 125247 रुपये वापस कराई गई। जिसमें क्रमशःथाना कोतवाली नगर से 02 पीडितों को 38700 रुपये, थाना कोपागंज से 01 पीड़ित को 36150 रुपये, थाना मुहम्मदाबाद से 01 पीड़ित को 21000 रुपये, थाना दक्षिण टोला से 01 पीड़ित को 11000 रुपये, थाना घोसी से 01 पीड़ित को 10000 रुपये व थाना हलधरपुर से 01 पीडित को 8397 रुपये उनके खाते में वापस कराया गया। 
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।