शनिवार, 9 मई 2026

लखनऊ :अधिवक्ता ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड,दो साल पहले हुई थी शादी।Lucknow: Advocate committed suicide by shooting himself with a pistol, got married two years ago.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अधिवक्ता ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड,दो साल पहले हुई थी शादी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना अलीगंज सेक्टर-ई में बीते बृहस्पतिवार रात एक अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल कनपटी पर सटाकर फायर किया। गोली लगते ही मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पहुचे परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारम्भिक जांच मे परिवारिक विवाद का मामला सामने आया है फिलहाल परिजनों ने शुक्रवार शाम को वकील का अंतिम संस्कार कर दिया।
विस्तार :
कोतवाली अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक गुरुवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को शैलेंद्र की बहन शालिनी सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शैलेंद्र कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। उनके पास ही पिस्टल पड़ी थी। परिजनों द्वारा शैलेन्द्र उपरोक्त को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु ट्रांमा सेन्टर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा शैलेन्द्र प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
वही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से पिस्टल समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। 
पुलिस के अनुसार पूछताछ मे पता चला कि घटना के दौरान घर में शैलेंद्र की पत्नी सुधा और बहन शालिनी और ईशा थी। शैलेंद्र कमरे से अचानक फायरिंग की आवाज आने पर सब लोग कमरें में पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ मिले थे। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है पिस्टल अवैध है पुलिस इसकी जांच कर रही है। घरवालों ने अभी कोई आरोप प्रत्यारोप नही लगाया है न ही को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस उक्त प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं गहनता से जांच कर रही है।