लखनऊ :
मोहनलालगंज में नवनिर्वाचित लखनऊ बार अध्यक्ष का अधिवक्ताओ ने किया जोरदार स्वागत।
दो टूक : लखनऊ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला ‘चच्चू’ का शुक्रवार को मोहनलालगंज तहसील गेट पर जोरदार स्वागत किया गया। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री ललित मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-माला व अगंवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया और जीत की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जे.सी.तिवारी, पूर्व अध्यक्ष हरि शंकर शुक्ला उमेश तिवारी,अवधेश मिश्रा, सतीश शुक्ला,हिमांशु तिवारी,विशाल दीक्षित,उदभव मिश्रा,देवव्रत तिवारी,नीलेश तिवारी(गुड्डू) समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
