शुक्रवार, 8 मई 2026

लखनऊ :शादी से पहले शुरु हुई लड़की पक्ष की शर्तें,दूल्हा हताश निराश पहुंचा थाने।Lucknow:The bride's side began making demands before the wedding, leaving the groom disappointed and disheartened at the police station.||Lucknow: The bride's side began making demands before the wedding, leaving the groom disappointed and disheartened at the police station.||

शेयर करें:
लखनऊ :
शादी से पहले शुरु हुई लड़की पक्ष की शर्तें,दूल्हा हताश निराश पहुंचा थाने।
दो टूक : शादी का पूरा खर्च उठाने और ‘घर जमाई’ बनने का दबाव बनाने का आरोप,निगोहां पुलिस से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार।
विस्तार
खुशी के माहौल में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब एक युवक को अपनी ही होने वाली ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस की शरण लेनी पड़ी। मामला निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव का है, जहां एक युवक ने होने वाले ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना, शादी का पूरा खर्च उठाने का दबाव और घर जमाई बनने की शर्त थोपने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी आगामी 13 मई को नगराम क्षेत्र के डिघारी गांव निवासी युवती से तय हुई थी। युवक ने बताया कि 1 मई को गोद भराई और बरीक्षा की रस्म धूमधाम से सम्पन्न हुई थी। इस दौरान उसने होने वाली पत्नी को करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण भी उपहार स्वरूप दिए थे।युवक का आरोप है कि रस्मों के बाद लड़की पक्ष का व्यवहार अचानक बदल गया। पहले शादी दिघारी गांव में तय थी, लेकिन अब बारात कानपुर नगर ले जाने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही शादी का पूरा खर्च भी युवक पक्ष से उठाने की मांग की जा रही है। आरोप है कि शादी के बाद युवक पर घर जमाई बनकर रहने का भी दबाव डाला जा रहा है।पीड़ित ने बताया कि जब उसने इन मांगों का विरोध किया, तो उसे फोन पर अपमानित किया जाने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। युवक का कहना है कि शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और रिश्तेदारों में निमंत्रण बांटे जा चुके हैं, ऐसे में अचानक बदले हालात से पूरा परिवार गहरे तनाव और असमंजस में है। सामाजिक प्रतिष्ठा और रिश्तों को लेकर भी परिवार चिंता में है।पुलिस ने शुरू की जांच।
निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि युवक की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्ड बंटने के बाद बढ़ी चिंता...
युवक ने बताया कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। ऐसे में नई शर्तों और विवाद ने परिवार को मानसिक तनाव में डाल दिया है। परिवार का कहना है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है।