मऊ :
महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज विकास खंड के इंदारा गांव के सिंह द्वार के पास हर साल की भांति इस वर्ष भी 9 मई को महाराणा प्रताप के जयंती के शुभ अवसर पर महाराणा प्रताप चेतक राज्य स्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें बिहार, लखनऊ,गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर,आजमगढ़,बनारस, गाजीपुर,बलिया आदि जिले से सैकड़ों घोड़े इस प्रतियोगिता में भाग लेने आ रहे हैं।इस प्रतियोगिता में पट्ठा घोड़ा दौड़,दो दांत घोड़ा दौड़ व नाकन्द घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता है।यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र सिंह गोलू ने दिया है।
