मऊ :
हाईटेंशन बिजली का पोल टूटने से लाइनमैन की गिरकर हुआ घायल गई जान, मरम्मत का चल रहा था काम हुआ हादसा।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद मऊ मधुबन के टेसूपार विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में को हुआ हादसा आखिरकार संविदा लाइनमैन की मौत पर खत्म हुआ। 33 केवी लाइन के ढीले तार को टाइट करते समय पोल टूटकर गिर पड़ा था, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए लाइनमैन संदीप यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद बिजली विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार टेसूपार निवासी संदीप यादव (35) पुत्र शिवनाथ यादव संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। दोपहर करीब 12 बजे वह 33 केवी लाइन के ढीले तार को ठीक करने पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक पोल टूट गया और वह पोल सहित सिर के बल जमीन पर आ गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
साथी कर्मचारियों द्वारा पहले उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से घोसी और फिर आजमगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद साथी बिजली कर्मियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व शोक है। लोगों ने विभागीय लापरवाही की जांच कर मृतक परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।
●घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय ने कहा ---
