रविवार, 24 मई 2026

मऊ : विपक्षियों को फंसाने के लिए खुद पर कराई फायरिंग,पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपी को किया गिरफ्तार।।||Mau: Firing on self to trap opponents, police revealed and arrested four accused.||

शेयर करें:
मऊ : 
विपक्षियों को फंसाने के लिए खुद पर कराई फायरिंग,पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपी को किया गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में 18 मई को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग विपक्षियों को फंसाने और मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए खुद ही कराई गई थी।
विस्तार
पुलिस के अनुसार थाना मधुवन इलाके के गांव मे हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक,तीन मोबाइल फोन और 3120 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गांव में भोज के निमंत्रण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट और मुकदमेबाजी शुरू हुई। उसी मुकदमे में दबाव बनाने के लिए गिरफ्तार  आरोपी ने अपने ही घर पर खुद पर फायरिंग करवाई गई थी
गिरफ्तार आरोपियों का नाम 1. रामभवन यादव 2. रामआशीष यादव ,3. पीयूष कुमार यादव4. राकेश यादव उर्फ टीपू यादव नाम है। सभी आपस में दोस्त है।
 सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।