प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा से सुशांत गोल्फ सिटी में बंधक बनाकर गैंग रेप, परिचित ने साथी संग मिलकर दरिंदगी को दिया अंजाम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी से
महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने छात्रा से एक परिचित ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में ले जाकर दो दोस्तों के साथ मिलकर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर शातिरों ने छात्रा को आटो से चारबाग ले गए और उसे दिल्ली जाने वाली ट्रेन मे बैठा दिया। छात्रा ने दिल्ली जीआरपी में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी (GRP) थाने में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज होने के बाद केस को अग्रिम कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार जनपद जौनपुर की रहने वाली युवती दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। एक निजी कॉलेज से बीए ऑनर्स की कोर्स भी कर रही है और सेकेंड ईयर में है। कॉलेज में छुट्टी होने पर वह अपने घर आई थी। 15 मई को वह घर से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुई थी। लेकिन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो उसके पुराने परिचित दोस्त वहां पहुंच गए। उसने उसे रोक लिया और लखनऊ घुमाने का झांसा देकर उसे सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अपने रूम पर लेकर गया। छात्रा का आरोपी दोस्त शिवम यादव जौनपुर के जलालपुर का रहने वाला है शिवम ने युवती को कॉफी दी। जिसमें पहले से ही नींद की गोलियां मिलाई गई थी।
पीड़िता छात्रा का आरोप है कि कॉफी पीने के बाद जब उसे थोड़ा नशा जैसा महसूस हुआ तो शिवम ने उसके साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध किया तो जबरदस्ती करने लगा। उसने मेरे साथ कई बार दरिंदगी किया।
दूसरे दिन 16 मई को शनि भी रूम पर आ गया। उसके आने के बाद शिवम रूम से बाहर चला गया। शिवम के जाने के बाद शनि उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने कई बार उसका रेप किया। उसे असहनीय दर्द होने लगा। शिवम पहुंचा तो उसे दवा दिया लेकिन उसने नहीं खाई। तीसरे दिन 17 मई को रूम पर एक और लड़का आ गया। उस लड़के को कभी पहले देखा नहीं था। युवती ने बताया कि उसके आने के बाद शिवम, शनि और उस लड़के ने मिलकर बारी-बारी से उसका शरीर को नोच डाला। तीन दिनों तक गैंगरेप से उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन लोगों ने कैब बुक किया और चारबाग स्टेशन लेकर गए। वहां सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर की टिकट लेकर बैठा दिया।
पीड़िता जब बरेली पहुंची कुछ होश आया तो अपने पिता को फोन कर पूरी आपबीती बताई। युवती की बातें सुनकर पिता ने 139 रेलवे हेल्पलाइन पर फोन कर तुरन्त मदद मांगी। इसके बाद जीआरपी पहुंची। जीआरपी ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में रिपोर्ट किया। अगले दिन थाने में उसके परिजन भी पहुंच गए। युवती के बयान के आधार पर आनंद विहार थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस लखनऊ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। लखनऊ में एफआईआर ट्रांसफर होने के बाद छात्रा के पिता ने तीनों आरोपितों के एनकाउंटर की मांग की है।
ADCP साउथ की ई बाईट- - --
