बुधवार, 13 मई 2026

मऊ : किसान महापंचायत में किसानों में भारी आक्रोश कहा कौड़ी के भाव आवास विकास परिषद को नहीं देंगे जमीन।।||Mau: Farmers expressed great anger at the Kisan Mahapanchayat, saying they would not give their land to the Housing Development Council for a pittance.||

शेयर करें:
मऊ : 
किसान महापंचायत में किसानों में भारी आक्रोश कहा कौड़ी के भाव आवास विकास परिषद को नहीं देंगे जमीन।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र में आवास विकास परिषद द्वारा शहरोज  रेवरीडीह, मेघई , डाडी खास गांव में आवासीय कालोनी बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजा रेट को लेकर किसान असमंजस में हैं। बुधवार को  गांवों के किसानों और आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा व सहायक अभियंता विवेक कुमार के बीच बैठक हुई, लेकिन मुआवजा रेट पर कोई निर्णय नहीं हो सका। अधिकारियों ने जल्द समाधान निकलने का आश्वासन दिया है।
विस्तार
800 बीघा जमीन का है प्रस्ताव - 
उल्लेखनीय है कि आवास विकास परिषद को शहरोज व रेवड़ी डीह के पांच मौजों की करीब 800 बीघा भूमि आवासीय कालोनी के लिए अधिग्रहीत करनी है। किसानों का कहना है कि विभाग ने अभी तक भूमि के मुआवजा रेट स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं किए हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बनी है।  
कौड़ी के भाव नहीं देंगे जमीन"- --
किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक विभाग मुआवजा रेट तय नहीं करता, तब तक कौड़ी के भाव भूमि अधिग्रहीत नहीं होने दी जाएगी। किसानों ने 9 वर्ष पूर्व फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे से अधिक मुआवजा देने की मांग की बैठक में योगेंद्र राय, विजय कुमार राय, संजीव राय, प्रधान दही चंद राजभर, विरेंद्र तिवारी, मुन्ना राय, अंकुर राय समेत कई किसान मौजूद रहे।
अधिशासी अभियन्ता आवास विकास परिषद - --