बुधवार, 20 मई 2026

मऊ : अभियोजन निदेशक ने प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के दिए निर्देश।||Mau: The Director of Prosecution directed that the criminals be punished severely through effective advocacy.||

शेयर करें:
मऊ : 
अभियोजन निदेशक ने प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के दिए निर्देश।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  प्रदेश के अभियोजन निदेशक ललित मुदगल ने सोमवार को जनपद मऊ स्थित जिला अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। अभियोजन निदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका मऊ जनपद का पहला दौरा रहा।
विस्तार :
जिला अभियोजन कार्यालय पहुंचने पर अपर निदेशक अभियोजन आज़मगढ़ मंडल भानुप्रताप पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन अधिकारियों, सहायक अभियोजन अधिकारियों, जिला शासकीय अधिवक्ताओं एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अभियोजन निदेशक ललित मुदगल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भयमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए अभियोजन विभाग पूरी प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य करे।
उन्होंने कहा कि अभियोजन कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है, ताकि न्यायालय में मजबूत पक्ष प्रस्तुत किया जा सके। साथ ही शासकीय एवं सहायक शासकीय अधिवक्ताओं से वाद कर लंबित एवं संवेदनशील मामलों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त निदेशक सी.के. राय, एसपीओ लक्ष्मीराज सिंह, अभियोजन अधिकारी अभिनव शुक्ला, अभियोजन अधिकारी प्रिया सिंह, प्रभारी डीजीसी अजय कुमार सिंह, एडीजीसी (पॉक्सो) प्रवीण मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संपूर्ण प्रबंधन अभियोजन अधिकारी अभिनव शुक्ला द्वारा किया गया।