लखनऊ :
सगाई के चार दिन बाद प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट हुआ गिरफ्तार, पूछताछ मामले बताई वजह।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी शिवानी सिंह (22) हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए युवती के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मे युवती का रबर के पाइप से गला घोंटकर हत्या कर सीमेंट की ईंट से सिर कूचकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
गिरफ्तार आरोपी प्रेमी की पहचान प्रेम कुमार मांझी (23) पुत्र भगवान मांझी निवासी एल्डिको कालोनी, थाना पीजीआई के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम मदारपुर पोस्ट शाहजीतपुर मसरख छपरा बिहार का रहने वाला है। मृतका के परिजनों ने आरोपी युवक पर पहले ही शक जाही किया था। मृतका शिवानी की चार दिन हले सगाई हुई थी। दूसरे युवक के साथ घूमने फिरने से उसे आपत्ति थी।
विस्तार:
बताते चले -थाना पीजीआई क्षेत्र एल्डिको
उद्यान, रक्षा खंड रायबरेली रोड़ में किराए के मकान में अपने माता-पिता और 19 साल की छोटी बहन के साथ मृतका शिवानी रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है शिवानी रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक, शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के से सगाई हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। शिवानी 17 मई (रविवार) को सुबह 10 बजे घर से ऑफिस के लिए निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई तो तलाश शुरू की जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो सोमवार को पुलिस के पास गए वहां एक लाश मिलने की बात बताई गई। मां ने तस्वीर देखकर शिवानी की शिनाख्त की। पुलिस ने उन्हें बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे उसका शव सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जंगल में मिला है।
परिजनों ने घर से 200 मीटर दूर रहने वाले लड़के प्रेम कुमार मांझी नाम के युवक पर आशंका जताई। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गईं थी सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। सबूतों के आधार पर पुलिस ने शिवानी के ब्वायफ्रेंड प्रेम कुमार मांझी (23) पुत्र भगवान मांझी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल समान बरामद किया।वह लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। पूछताछ में आरोपी प्रेम ने बताया कि वह शिवानी से लगभग 7-8 साल से दोस्ती रखता था। इधर 6 महीनों से शिवानी अपने ऑफिस के दोस्त मनीष के साथ ज्यादा घूमती थी। इससे नाराज होकर हत्या की साजिश रची और मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
●DCP साउथ अमित कुमार आनंद की ई-बाइट --
