मऊ :
चाणक्य एकेडमी में मदर डे पर बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान, चाणक्य एकेडमी में 'इन्वेस्टिचर सेरेमनी और फेलिसिटेशन फंक्शन' का अत्यंत भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह का उद्देश्य न केवल छात्रो की नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाना था, बल्कि शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित करना भी था।
इस समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल साहब रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि (Guests of Honour) के रूप में पुर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय और राहुल राय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय के नन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
विद्यालय के प्रबंधक सुधीर राय निदेशक तुषार और डॉ. नुपुर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण इन्वेस्टिचर सेरेमनी रही, जिसमें प्रिंसिपल बीजू टी. आर. ने नवनियुक्त छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही, कक्षा 10 के मेधावी छात्र-छात्राओं और बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अरशद जमाल साहब ने अपने ओजस्वी भाषण में विद्यार्थियों को अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समन्वय का दायित्व मनीष राय (coordinator) ने निभाया, जबकि पूरे आयोजन की व्यवस्था आलोक राय (Organiser) के सफल निर्देशन में पूर्ण हुई।
अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की सराहना की।
अंत में, शिक्षकों और "मदर टीचर्स" के योगदान को सराहते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। यह गौरवशाली समारोह राष्ट्रगान के सामूहिक गान के साथ संपन्न
हुआ।
1- फोटो - -
