मऊ :
समाधान दिवस पर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ने जनशिकायतों निस्तारण दिया निर्देश।
दो टूक : मऊ मे थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में आज 09 मई को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर व नायब तहसीलदार सदर निशांत मिश्रा द्वारा थाना सरायलखन्सी पर व कोतवाली नगर में पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को सुना गया साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों पर भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान द्वारा समस्त थानों पर क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा जनशिकायतों को सुना गया तथा इसके समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त 174 प्रार्थना पत्रों में से कुल 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण कराया गया तथा राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।*_
