मऊ :
जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफतार,कब्जे से अवैध देशी तमंचा बरामद।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दोहरीघाट मे दर्ज मुकदमे मे पुलिस टीम ने एक जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार:
पुलिस अधीक्षक मऊ के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मऊ के पर्वेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी घोसी व प्रभारी निरीक्षक थाना दोहरीघाट के नेतृत्व में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/26 धारा 3(5)/109(1)/352/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 3(2)(v) SC/ST ACT में वाछिंत अभियुक्त शंकर चौहान पुत्र स्व0 लालबचन चौहान निवासी जमुनीपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र करीब 35 वर्ष को 25 मई को रात्रि करीब 11.20 बजे जमुनीपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया।
अभियोग का विवरण।
1. मु0अ0सं0 105/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
2. मु0अ0सं0 74/26 धारा 3(5)/109(1)/352/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 3(2)(v) SC/ST ACT थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
