सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड, 25-25 हजार का इनाम घोषित।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से हैवानियत करने वाले दो नामजद आरोपियों पर पुलिस ने गिरफ्तारी 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गए हैं पुलिस की पांच टीमें संभावित जगहों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी दिल्ली पुलिस की कॉल से अलर्ट हो गए और मोबाइल स्वीच ऑफ करके फरार हो गए है। दो आरोपियों मे से एक आरोपी का पिता हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताया जा रहा है आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, अब तक तीसरे आरोपी की पहचान तक नहीं हुई है।
विस्तार :
यह है पूरा मामला --- गौरतलब कि जौनपुर की रहने वाली युवती दिल्ली में रहकर पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी करती है कॉलेज में छुट्टी होने पर वह 1 मई को अपने घर आई थी।पीड़िता ने बताया कि एग्जाम की डेट आने के बाद वह 15 मई को दिल्ली वापस जाने के लिए निकली। पिता जाफराबाद रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर घर चले गए। युवती ने बताया कि ट्रेन में बैठने के बाद उसने अपने चार साल पुराने दोस्त शिवम यादव को वॉट्सएप पर मैसेज किया। मैसेज मिलने के बाद वह उससे मिलने चारबाग स्टेशन पर आया। वहां मिलने के बाद उसने रूम पर चलने को कहा। बार-बार रिक्वेस्ट पर वह मान गई। शिवम उसे लेकर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अपने रूम में गया। जहां खाने पीने में नशीला पदार्थ देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अपने दोस्तों से भी रेप करवाया। तबियत बिगड़ने पर उसे चारबाग ले जाकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन के
जनरल टिकट देकर बैठा दिया। सफर के दौरान घटना से घबराई छात्रा ने ट्रेन से अपने माता-पिता को कॉल करके पूरी घटना बताई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। दिल्ली के आनंद विहार में मुख्य आरोपी शिवम यादव, सन्नी यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। घटना स्थल लखनऊ होने के कारण मुकदमा ट्रांसफर होकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने आ गया और अब पुलिस की 5 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मामले में एडीसीपी रल्लापल्ली बसंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की सर्विलांस सहित पांच टीमें लगी हैं। घटना संज्ञान में आते ही पुलिस एक्टिव हो गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की कॉल से आरोपी एलर्ट हो गए और मोबाइल स्वीच ऑफ करके अण्डर ग्राउंड हो गए। छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना स्थल मेदांता के पास बने प्रधानमंत्री आवास का है, जहां पर टीम ने जाकर देखा तो पता चला फ्लैट किराए पर लिया गया था। जिसमें ताला लगा हुआ है।मामले के मुख्य आरोपी शिवम यादव पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम बरहीपुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर और सन्नी यादव पुत्र नन्दगलाल निवासी ग्राम जंगीपुर थाना जिला जौनपुर पर 25 मई को 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है।
