बुधवार, 27 मई 2026

लखनऊ : ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जोड़ने के दौरान हुआ हादसा,बिजली संविदाकर्मी झुलसा,हालत नाजुक।।||Lucknow: An accident occurred while connecting a transformer fuse; an electricity contractor sustained burn injuries and is in critical condition.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जोड़ने के दौरान हुआ हादसा,बिजली संविदाकर्मी झुलसा,हालत नाजुक।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में मंगलवार दोपहर ट्रांसफॉर्मर की फ्यूज पेटी में आई खराबी ठीक करने पहुंचे एक संविदाकर्मी के साथ बड़ा का फ्यूज हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान अचानक तेज धमाके के साथ फ्लैशिंग होने से कर्मी झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक न्यू सबस्टेशन पर कार्यरत संविदाकर्मी महानंद नवजीवन इंटर कॉलेज के पास लगे ट्रांसफॉर्मर की फ्यूज पेटी में खराबी ठीक करने पहुंचे थे। बताया गया कि उन्होंने शटडाउन लिए बिना ही फ्यूज पेटी खोलकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ फ्लैशिंग हुई, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जेई विजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल कर्मी को तत्काल मोहनलालगंज सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि कर्मी के हाथ झुलसे हैं और हालत खतरे से बाहर है। जेई विजय कुमार शर्मा ने बताया कि बिना शटडाउन लिए फ्यूज बांधने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सेफ्टी किट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने और शटडाउन के बिना किसी भी प्रकार का कार्य न करने के निर्देश दिए हैं।