लखनऊ :
तेलीबाग में बड़े मंगल पर सुन्दर काण्ड का पाठ व विशाल भंडारा, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश ।।
दो टूक : ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर शनिदेव मंदिर चौराहा, तेलीबाग लखनऊ में पटरी दुकानदार हरिशंकर, निरंजन, बाल ब्रह्मचारी अनुज बाबा, पप्पू, शिवम, नीतिन एवं अन्य सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से सुन्दर काण्ड अआ पाठ एवं पूजन हवन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया।
विस्तार :
लखनऊ तेलीबाग चौराहा स्थिति शानिदेव मन्दिर पर जेष्ठ माह के चौथे पावन बड़े मंगल के अवसर पर पटरी दुकानदारों के संयुक्त सहयोग से हवन पूजन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन सम्पन्न हुआ। हरि इच्छा से दोपहर से देर शाम तक भण्डारा चला जिसमे हजारों लोगों ने महावीर बजरंगबली का महाप्रसाद ग्रहण किया।
विशाल भण्डारे का शुभारम्भ भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रसाद विरतण किया।
में विशेष रूप से भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजकों द्वारा उन्हें एवं उनकी टीम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
वहीं पटरी दुकानदारो ने युवा हृदय सम्राट पार्षद हिमांशु को अंगवस्त्र और बुकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संगठन के विशेष कार्याधिकारी उत्तर प्रदेश एम.एल. त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रवक्ता उत्तर प्रदेश दया शंकर शास्त्री, लखनऊ मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति, राज सिंह सहित अन्य पत्रकार, अधिवक्ता, आरटीआई एक्टिविस्ट एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
