अम्बेडकर नगर :
रिस्तेदारी में आयी कड़वाहट में तो साथियों के साथ मिलकर दुधारा को उतारा मौत के घाट,चार गिरफ्तार।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के थाना महरुआ पुलिस टीम ने मंगलवार को दुधारा हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सनसनी हत्या का खुलासा किया। पूछताछ मे आरोपियों
ने बताया कि सार्वजनिक रुप से अपना का बदला लिया है हत्या की साजिश और वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर लिया। बताते चलें कि सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना महरुआ क्षेत्र सेहरा जलालपुर गांव के पास सड़क किनारे एक दूध विक्रेता का शव पड़ा मिला था
विस्तार :
भीटी क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत के मुताबिक बीते सोमवार को थाना महरुआ क्षेत्र
सेहरा जलालपुर गांव के पास सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की गई। मृतक पहचान पहचान अजय कुमार पुत्र स्व0 रामनिहोर हरिजन निवासी ग्राम सेहरा जलालपुर सरैया थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर के रुप मे हुई।मृतक प्रतिदिन घर से दूध लेकर महरुआ चौराहे के पास दूध देने हेतु जाता था लेकिन दूध देने गए अजय कुमार वापस घर लौटता कर नहीं आया और सोमवार को उसका सड़क के किनारे लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर घटना का खुलासा के पुलिस टीमे गठित की गई। पुलिस टीम ने 24 घण्टे मे घटना का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी नहीं बल्कि रिश्तों में आई कड़वाहट थी। पुलिस जांच में सामने आया कि 23 मई को अजय ने अपने साढ़ू के लड़के को भतीजे से मिलने पर डांटकर भगा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। आरोपी ने बदला लेने की ठान ली और मृतक के ही भतीजे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली इसके बाद आरोपियों ने मौका देखकर अजय को रास्ते से हटा दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.दीवान जी पुत्र छविलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम मधुपुर मीरनपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर।
2.माखन कुमार पुत्र श्रीनाथ उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम मधुपुर मीरनपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर।
3.अजय कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम मधुपुर मीरनपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर।
4.अरूण कुमार पुत्र संतोष कुमार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम सेहरा जलालपुर थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
प्रभारी एसओजी निरी0 संजय पाण्डेय मय टीम
प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 अजीत कुमार पाण्डेय मय टीम
प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 विनोद यादव मय टीम
1. थानाध्यक्ष महेन्द्र सरोज थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर।
2. व0उ0नि0 सुशील कुमार पाण्डेय थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर।
3. उ0नि0 छठ्ठू चौधरी थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर।
4. हे0का0 प्रदीप कुमार थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर।
5. हे0का0 रविकेश यादव थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर।
6. का0 रामू सिंह थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर।
7. रि0का0 रोहित पाल थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर।
