शुक्रवार, 29 मई 2026

लखनऊ :पत्नी का गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल।||Lucknow:The husband accused of slitting his wife's throat and killing her has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पत्नी का गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बाजारखाला पुलिस टीम ने मुखबिर की सहायता से पत्नी हत्यारोपी पति को गिरफ्तार लिया।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला हत्याकांड का किया खुलासा।
गिरफ्तार आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था झगड़ा।
विस्तार
पुलिस के अनुसार थाना बाजारखाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ईदगाह गेट नं0-12 के सामने एक महिला घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा घायल महिला को एम्बुलेंस की सहायता से केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल के आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं मृतका के परिजनों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतका चाँदनी पुत्री मो0 शफीक निवासी तकिया चाँद अलीशाह थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व मो0 शाहीद पुत्र मो0 रफीक निवासी रामनगर धोबीघाट थाना बाजारखाला लखनऊ के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद के चलते आरोपी मो0 शाहीद द्वारा धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
मृतका के परिजन मो0 शफीक पुत्र स्व0 इलाही बख्श निवासी तकिया चाँद अलीशाह ऐशबाग थाना बाजारखाला लखनऊ की तहरीर के आधार पर थाना बाजारखाला पर मु0अ0सं0-0104/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, परिजनों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो0 शाहीद को ऐशबाग थाना बाजारखाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल धारदार चाकू भी बरामद किया गया गिरफ्तार के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।