लखनऊ :
चाय दुकानदार ने फांसी लगाकर गवाई जान,घर मे मचा कोहराम।।
दो टूक : लखनऊ के थाना बाजारखाला क्षेत्र ऐशबाग में युवक ने बेसमेंट में फंखे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक चाय दुकान पर काम करता था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर छानबीन करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड करने के कारणों की तलाश में जूट गई।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को श्रीमती सोनम शुक्ला पत्नी स्व0 पप्पू शुक्ला निवासी दारू गोदाम ऐशबाग, थाना बाजारखाला, लखनऊ ने सूचना सूचना दी कि उनका बेटा शिवम शुक्ला उम्र लगभग 30 वर्ष द्वारा अज्ञात कारणों से घर के नीचे स्थित बेसमेंट के कमरे में छत में लगे पंखे के कुण्डे से कपड़े के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मृतक अपनी माता की ऐशबाग तिराहे पर स्थित चाय की दुकान पर कार्य करता था।
उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी ऐशबाग मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर निरीक्षण के दौरान मृतक बेसमेंट में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
