शुक्रवार, 1 मई 2026

लखनऊ : प्रापर्टी डीलर ने 11 वीं मंजिल से लगाई छलांग हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी।||Lucknow:Property Dealer Jumps from 11th Floor; Dies—Police Launch Investigation.

शेयर करें:
लखनऊ : 
प्रापर्टी डीलर ने 11 वीं मंजिल से लगाई छलांग हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी।
जनेश्वर इन्क्लेव मे किराए पर परिवार के साथ रहता था मृतक।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्र कुर्सी रोड़ स्थित जनेश्वर इन्क्लेव की 11वीं मंजिल से एक प्रापटी डीलर ने छलांग लगा दिया। उसके गिरने की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे नजारा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्रान्तर्गत कुर्सी रोड जनेश्वर अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान महमूदाबाद जनपद सीतापुर निवासी प्रबल जैन (35) के रूप में हुई। प्रबल प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। उनकी पत्नी पलासियो मॉल में जॉब करती हैं। दोनों ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति का फ्लैट किराये पर लेकर रहते थे। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रबल के सट्टे में रुपए हारने की बात सामने आ रही है। 
एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें मैच में रुपए हारने की बात लिखी है। पत्नी और परिवार से माफी मांगी है। दोनों की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण में सभी पहलुओं पर जांच कर अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्रवाई प्रचलित है।