लखनऊ :
ब्लैकमेल से परेशान महिला पहुची थाने,दर्ज कराई रिपोर्ट,AI से फोटो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने का दे रहा था धमकी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके में रहने वाली नौकरी पेशा महिला ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पीड़िता का आरोप है कि एआई से गंदी फोटो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की
धमकी दे रहा है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्रांतर्गत रहकर मुख्यालय मध्य कमान में काम करने वाली महिला ने अपनी लोकलज्जा की दुहाई देते हुए स्थानीय थाने मे लिखित दी तहरीर मे बताया कि मेरे ब्यक्तिग मोबाइल नम्बर के व्हाट्सएप पर एक अनजान नम्बर से वाट्सप और मैसेज के जरिये काल या मैसेज किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है मेरी कुछ आपत्ति जनक तस्वीरे उसके पास है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है पीड़िता एक शादीशुदा महिला है और बच्चे भी है। परेशान होकर पीड़िता ने किसी तरह पुलिस के पास पहुची और अपनी पूरी बात पुलिस को बताया। पीजीआई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
