लखनऊ :
युवती से छेड़खानी करने वाला आटो चालक को पुलिस ने बनाया लंगड़ा, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर और विकास नगर मे शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दो मुठभेड़ में तीन बदमाश एन्काउन्टर मे गिरफ्तार हुए। कृष्णा नगर मे दिल्ली के दो शातिर लुटेरे तो विकास नगर में युवती से छेड़खानी करने वाला आटो चालक को गिरफ्तार किया।
थाना-विकासनगर क्षेत्र मे छेड़छाड़ का विरोध करने पर आटो चालक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहा था। आरोपी ऑटो चालक सनी यादव को आपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बीते 30 मई को पीड़िता के परिजन ने थाना विकासनगर पर लिखित सूचना दी कि उसकी पुत्री के साथ ऑटो चालक सनी यादव द्वारा बलपूर्वक अश्लील हरकत की गई तथा उसके साथ अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज की गई। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर भाग गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं तथा उसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज तलाश शुरु कर दी। वही डीसीपी पूर्वी डा0 दीक्षा शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमे आरोपी आटो चालक की तलाश में जुटी हुई थी कि इसी दौरान शनिवार को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त सनी यादव आवासीय परिसर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्र, टेढ़ी पुलिया के निकट मौजूद है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा अभियुक्त की घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने हेतु चेतावनी दी गई। किन्तु अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने पास मौजूद अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग प्रारम्भ कर दी गई। अभियुक्त द्वारा चलाई गई पहली गोली थानाध्यक्ष के सरकारी वाहन के गेट पर लगी, जबकि दूसरी गोली निकट स्थित मैदान की ओर दागी गई।
अभियुक्त द्वारा की गई फायरिंग के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं अभियुक्त को सुरक्षित एवं जीवित गिरफ्तार करने के उद्देश्य से नियंत्रित एवं वैधानिक जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त सनी यादव के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को तत्काल मौके से प्राणरक्षा हेतु पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ उसका उपचार कराया जा रहा है।
अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने एवं अवैध असलहे का प्रयोग किए जाने के संबंध में थाना विकासनगर पर अपराध संख्या 96/2026 धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं धारा 3/25 आयुध अधिनियम, 1959 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी सनी यादव KKV कॉलोनी, महावीर पुरी, थाना हुसैनगंज, लखनऊ का रहने वाला है। जिसके पास से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर।, 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर। ,01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
●DCP ईस्ट डां० दीक्षा शर्मा की ई-बाईट-
