रविवार, 31 मई 2026

लखनऊ : दिल्ली के दो शातिर लुटेरो को लखनऊ पुलिस की लगी गोली हुई लंगडे।।||Lucknow: Two notorious robbers from Delhi were paralyzed after being shot by Lucknow police.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दिल्ली के दो शातिर लुटेरो को लखनऊ पुलिस की लगी गोली हुई लंगडे।।
मुठभेड़ मे दोनो बदमाशों के पैर मे गोली लगने से हुए घायल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ मे अपराध किया तो कमिश्नरेट पुलिस बक्सेगी नही का फार्मूला का पालन करते थाना-कृष्णानगर इलाके रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ मे दिल्ली गिरोह के दो लुटेरे पुलिस के हाथ लगे। हाफ एनकाउंटर मे बदमाशों के पैर मे गोली लगी है। दिल्ली के रहने वाले है यू पी और अन्य स्टेट के कई थानों में दो दर्जन से अधिक गम्भीर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं 
● यह कार्रवाई थाना कृष्णानगर पुलिस व सर्विलांस टीम (दक्षिणी) की संयुक्त कार्यवाही ।
●अन्तर्राज्यीय लूट,छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,कब्जे से ज्वैलरी,
नगदी बरामद । घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन बरामद ।
●घायल लुटेरों पर यू पी दिल्ली समेत करीब दो दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है।
विस्तार
DCP साउथ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28 मई को रामबाबू पुत्र मुल्ला प्रसाद चौरसिया निवासी-कुन्दन विहार नियर डिप्टी खेड़ा लखनऊ की तहरीरी सूचना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-231/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 थाना कृष्णानगर लखनऊ, बनाम अज्ञात व्यक्ति, बाबत मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रामबाबू के नगदी छीनकर भाग गए थे  इससे पहले श्रीमती वर्षा रानी से बाइक सवार लुटेरों ने चैन लूट कर फरार हो गए थे जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-212/2026 पंजीकृत है ।घटनाओं का सफल अनावरण करने के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गयीं । जिनके द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की गयी, साथ ही मैनुअल व इलेट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर एक शातिर अन्तर्राज्यीय लूट,छिनैती गैंग के दो सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
●रात्रि गस्त और चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर झोका फायर।
 दिनांक 30.05.2026 को अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु देर रात्रि, मानसनगर रोड, नियर आशाराम बापू आश्रम के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर एक अदद मो0सा0 सवार  संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। भागते समय वह लडखड़ा कर गिर गया तथा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया, जिससे दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। जिसका इलाज लोकबन्धु हास्पिटल में चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। 
गिरफ्तार लुटेरों की पहचान -
1. रोहन उर्फ गुड्डू पुत्र शिव कुमार पता-म0नं0-236 मदरासी मंदिर के पास थाना अम्बेडकर नगर दक्षिण पूर्वी दिल्ली-23 वर्ष ।
2. साहिल पुत्र सूरज उर्फ राना पता-डेल्टा प्रथम 471 मदनगिरि थाना अम्बेडकरनगर दक्षिणपूर्वी दिल्ली-21 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास-
●अभियुक्त रोहन उर्फ गुड्डू के का आपराधिक इतिहास हैं-
1. मु0अ0सं0-260/2022 धारा 379/417 भादवि0 थाना सिविल लाइन्स, जनपद मुजफ्फरनगर ।
2. मु0अ0सं0-287/2025 धारा 304(20/317(2) भा0 न्या0 संहिता थाना सिहानी गेट, कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
3. मु0अ0सं0-378/2025 धारा 304(2)/317(2) भा0 न्या0 संहिता थाना सिहानी गेट, कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
4. मु0अ0सं0-632/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ।
5. मु0अ0सं0-636/2026 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
6. मु0अ0सं0-665/2023 धारा 379/411 भादवि0 थाना बिसरख,कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
7. मु0अ0सं0-677/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
8. मु0अ0सं0-693/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
9. मु0अ0सं0-696/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
10. मु0अ0सं0-697/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
11. मु0अ0सं0-698/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
12. मु0अ0सं0-721/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
13. मु0अ0सं0-736/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
14. मु0अ0सं0-756/2026 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
15. मु0अ0सं0-760/2023 धारा 379 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
16. मु0अ0सं0-920/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
17. मु0अ0सं0- 48/2024 धारा 379/427 भादवि0 थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
18. मु0अ0सं0-61/2024 धारा 307/414 भादवि0 व 25/27/3 आर्म्स एक्ट थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
19. मु0अ0सं0-361/2023 धारा 379/427 भादवि0 थाना फेस तृतीय कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
20. मु0अ0सं0-385/2023 धारा 380 भादवि0 थाना फेस तृतीय कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
लुटेरा साहिल का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-360/2022 धारा 380/411 भादवि0 थाना अजगैन जनपद उन्नाव ।
2. मु0अ0सं0-374/2022 धारा 379/411 भादवि0 थाना अजगैन जनपद उन्नाव । 
3. मु0अ0सं0- 400/2022 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना अजगैन जनपद उन्नाव ।
4. मु0अ0सं0-99/2024 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना नोएडा सेक्टर-39 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
●अनावरित अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0-0212/2026 धारा 318(4) भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
2. मु0अ0सं0-231/2026 धारा-304(2) भा0न्याय0सं0 थाना कृष्णानगर, लखनऊ ।
●-बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद चैन (पीली धातु- लगभग-5.70 ग्राम) ।
2. एक अदद बैग (कपड़े व सिगरेट)।
3. दो अदद अवैध तमंचा-315 बोर ।
4. दो अदद जिन्दा व तीन अदद खोखा कारतूस -315 बोर । 
5. घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0साइकिल पल्सर (बिना नम्बर प्लेट) बरामद । 
●गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
• कोतवाली कृष्णानगर पुलिस एंव सर्विलांस टीम (दक्षिणी) कमिश्नरेट लखनऊ।
DCP साउथ अमित कुमार आनंद की ई-बाईट--