मऊ :
ढोलवन गांव में अधेड़ को गोली मारकर हत्या करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना हलधरपुर क्षेत्र के ग्राम ढोलवन में अधेड़ रामजन्म राजभर पुत्र स्व0 शिवपाल राजभर, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम ढोलबन थाना हलधरपुर जनपद मऊ, हलधरपुर बाजार से गेहूं पिसवाकर घर वापस जा रहे थे। उसी दौरान ढोलवन नहर पुलिया के पास उनको गोली मार दी गयी थी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। इस संबंध में मु0अ0स0 105/26 धारा 3(5)/10/103(1)/61(2)/351(3) बीएनएस थाना हलधरपुर जनपद मऊ 04 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोंग पंजीकृत किया गया था । इसमें से 01 नामजद अभियुक्त ग्राम प्रधान रामबदन यादव निवासी ढोलवन थाना हलधरपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी मधुबन के नेतृत्व में थाना, स्वाट एवं एसओजी/सर्विलांस की 03 अलग-अलग टीमे गठित की गयी है, तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
●सीओ मधुबन अंजनी पाण्डेय की ई बाईट- --
