गुरुवार, 7 मई 2026

लखनऊ :मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु से चैन छीनने वाले वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार।।||Lucknow:Four robbers from an inter-district gang were arrested for snatching chains from devotees visiting a temple.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु से चैन छीनने वाले वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना वजीरगंज पुलिस टीम ने गुरुवार को मन्दिर में भक्तों से चेन छीनने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया। आस्था में अपराध करने वाले शातिरों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
DCP  वेस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि  गौरव अग्रवाल  निवासी - 246/69ख निवासी टाटपट्टी कायस्थगली यहियागंज थाना चौक ने 29 अप्रैल को थाना वजीरगंज मे तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था दी तहरीर मे बताया कि  दिनांक 28.04.2026 की देर रात्रि रकाबगंज स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए थे इसी दौरान 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी चैन छीनकर मौके से भाग गए थे।
 उपरोक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थाना वजीरगंज पुलिस व सर्विलांस पश्चिमी की टीम  का गठन किय़ा गया था । जिनके द्बारा लगभग 400-500 सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई। तथा आज दिनांक 07.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर रेजिडेंसी के सामने से 04 शातिरो को गिरफ्तार कर कब्जे से छीनी गई  पीली धातु की चैन व  घटना में प्रयुक्त 1 अदद मोटर साइकिल पल्सर व 1 अदद स्कूटी बरामद हुआ। गिरफ्तार हैदर अली, सारिक अली, मो0 साहिल व इमरान के विरुद्ध द्वारा जनपद लखनऊ व अन्य जनपद के थानों में  लूट व अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में  मुकदमा उपरोक्त से संबधित छीनी गयी पीली धातु की चैन को छीनना स्वीकार किया, जिन्हें रेजीडेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया और घटना से संबधित छीनी गयी पीली धातु के चैन को अभियुक्तो के कब्जे से बरामद किया गया घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व स्कूटी को भी बरामद किया गया ।  अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे सब अपनी शौक व अन्य खर्चों के लिए नशा करके घटना को अंजाम देते है।  
गिरफ्तार लुटेरे का नाम व पता -1. हैदर अली पुत्र अल्ताफ उम्र करीब 22 वर्ष मूल निवासी इंदिरा चौक थाना मंडी जनपद सहारनपुर हाल पता निरालानगर खदरा बडी पकडिया हसनगंज थाना मदेयगंज जनपद लखनऊ/सुकुर का खेत हैदरगंज थाना बाजार खाला लखनऊ 
2. मो0 साहिल पुत्र स्व0 गुलाम हुसैन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मूल निवासी इंदिरा चौक थाना मंडी सहारनपुर हाल पता कैंपबैल रोड थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ अन्य हाल पता आरती नगर गढी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ
3. शारिक अली पुत्र गुलाम हुसैन उम्र  करीब 27 वर्ष मूल निवासी इंदिरा चौक थाना मंडी सहारनपुर हाल पता बडी पकडिया खादर हसनगंज थाना मदेयगंज जनपद लखनऊ/सुकुर का खेत हैदरगंज थाना बाजारखाला जनपद लखनऊ
4. इमरान पुत्र स्व0 सलीम उम्र 32 वर्ष निवासी मूल पता इंदिरा चौक थाना मंडी सहारनपुर हाल पता न्यू बस्ती पिरान कलियर तहसील रूडकी जिला हरिद्वार/सुकुर का खेत हैदरगंज थाना बाजार खाला जनपद लखनऊ रहने वाले है।