लखनऊ :
व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन पर कैट ने किया सरकार के निर्णय का स्वागत।
दो टूक :व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा “व्यापारी कल्याण बोर्ड” के गठन के निर्णय का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने स्वागत करते हुए इसे एक सराहनीय एवं दूरदर्शी कदम बताया है।
विस्तार :
कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन एवं प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा लंबे समय से सरकार से व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की जा रही थी। वर्तमान समय में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।
कैट प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता एवं कैट वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद दास असाटी ने सभी ने सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण कदम की प्रशंसा की गई l
कैट प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने बताया कि इस बोर्ड के गठन से व्यापारियों की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचेंगी तथा उनके त्वरित समाधान के लिए प्रभावी नीतिगत पहल संभव हो सकेगी।
कैट प्रदेश संरक्षण संदेश जैन ने कहा कि इससे प्रदेश में व्यापारिक माहौल बेहतर होगा और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
कैट संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल व्यापारियों के हित में है, बल्कि इससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति को भी नई दिशा मिलेगी।
कैट जबलपुर प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में व्यापारियों के हित में ऐसे और भी सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
कैट प्रदेश कार्यकारिणी कोऑर्डिनेटर (महिला विंग) सीमा सिंह चौहान ने सरकार के इस बोर्ड के गठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब व्यापारियों के साथ सरकार का डायरेक्ट संवाद होगा,
प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह के फैसले से जबलपुर जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, जिला सेक्रेटरी संजय चड्ढा, संगठन मंत्री मनोज जसाटी उपाध्यक्ष निखिल पावा, राधेश्याम अग्रवाल, राजा सराफ, एवं अन्य सभी पदाधिकारी ने प्रशंसा की गई,
