बुधवार, 6 मई 2026

लखनऊ : बेखौफ चोरो ने बन्द मकान ताला लगाकर चुरा ले गए लाखों के आभूषण और 40 हजार की नगदी, एफआईआर दर्ज।||Lucknow: Fearless thieves broke into a locked house and stole jewellery worth lakhs and cash worth 40,000. An FIR has been registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बेखौफ चोरो ने बन्द मकान ताला लगाकर चुरा ले गए लाखों के आभूषण और 40 हजार की नगदी, एफआईआर दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 11 में बेखौफ चोरो ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए दरवाजे का ताला तोड़कर घर मे रखे लाखों के जेवरात एव 40 नगदी चोरी कर ले गए। घटना के दौरान परिजन घर मे ताला लगाकर अपने पैतृक आवास उत्तराखंड गए हुए थे लौटकर आने चोरी की घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पीजीआई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार के मूलत:, उत्तराखंड निवासी सुयश पाण्डेय पुत्र श्री संतोष कुमार पाण्डेय का लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 11 बी मे मकान है। परिवार के लोग उत्तराखंड खण्ड गए हुए है। 
पीड़ित सुयश पाण्डेय ने जानकारी दी कि प्रतियोगी परीक्षा देने  के लिए दिनांक 3/4/26 को अपने घर से उत्तराखंड गया हुआ था घर पर कोई नही था ताला लगा हुआ था दिनांक 5/5/26 को घर वापस आने पर देखा घर का सामान विखरा हुआ था। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा घर मे रखे जेवरात एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी टप्स व 40 हजार रुपये कैश चोरी कर ले गया है।
थाना पीजीआई के एस एस आई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के अनुसार अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो के सहारे छानबीन शुरु कर दी है।