मंगलवार, 12 मई 2026

लखनऊ :सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान पीजीआई ट्रामा सेंटर में हुई मौत।Lucknow:An elderly man injured in a road accident died during treatment at the PGI Trauma Centre.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान पीजीआई ट्रामा सेंटर में हुई मौत।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र हरिकंशगढ़ी हाईवे कट पर बेकाबू वाहन बाइक सवार बुजुर्ग टक्कर मारकर वाहन चालक ने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए पीजीआई ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की शिनाख्त के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।दोनो वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई में जुटी हुई है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार बीते दिनांक 11 अप्रैल सोमवार देर शाम स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गयी कि थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत हरिकंश गढ़ी चौकी के सामने कट के पास एक सड़क दुर्घटना घटित हो गयी है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति का नाम वासुदेव यादव पुत्र स्व0 महादेव यादव उम्र करीब 74 वर्ष निवासी बाबू खेड़ा थाना पीजीआई जनपद लखनऊ है, जो मोटरसाइकिल संख्या UP32LR3589 से पीजीआई से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान *पीछे से आ रही ट्रैवलर वाहन संख्या UP33BT3279 द्वारा हरिकंश गढ़ी चौकी के सामने कट के पास मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी गयी, जिससे *वासुदेव यादव उम्र करीब 74 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायल व्यक्ति को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु ट्रामा सेंटर-2 पीजीआई भेजा गया। घायल के मोबाइल फोन के माध्यम से उनकी पुत्री रेनू यादव को घटना की सूचना दी गयी। उपचार के दौरान परिजनों की मौजूदगी में वासुदेव यादव की मृत्यु हो गयी। घटना के उपरांत ट्रैवलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सुरक्षित खड़ा कराया गया है। शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर *पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।फरार वाहन चालक की तलाश एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।