लखनऊ :
बाईक चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद।
दो टूक : लखनऊ के थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम ने बाइक चोरी की घटना से 24 घण्टे के अंदर दो पहिया वाहन चोर को पकड़ कर उसके कब्जे से 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया । पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
थाना ठाकुरगंज इस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि राजन सोनी पुत्र श्रवण कुमार सोनी नि0-एकता नगर कैंपवेल रोड बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ के द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर देकर सूचित किया कि 08.05.2026 को शाम 06.30 बजे एक अज्ञात चोर के द्वारा घर के बाहर खड़ी हुई मोटरसाईकिल UP32NT4863 टीवीएस स्पोर्ट को चोरी कर लेकर चला गया है। उक्त तहरीर के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-291/2026 धारा-303(2) बीएनएस थाना ठाकुरगंज लखनऊ बनाम अज्ञात के पंजीकृत कर पुलिस टीम छानबीन शुरु कर दी और शनिवार को
आदिल पुत्र साजिद नि0-महादेव मंदिर, यासीनगंज थाना सआदतगंज लखनऊ उम्र करीब 19 वर्ष को चोरी की मोटरसाईकिल सहित बरी रोड मूसाबाग खंडर से कुछ पहले थाना क्षेत्र ठाकुरगंज से दिनांक 09.05.2026 को समय करीब 11.50 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अन्य मोटरसाईकिल हीरो HF डीलक्स रंग काली बिना नंबर प्लेट बरामद हुई है। मुकदमा उपरोक्त में विधिक कार्यवाही करते हुए धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया है।
