लखनऊ :
धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री कराने वाला जालसाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
दो टूक : लखनऊ के थाना वजीरगंज मे दर्ज कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में फरार चल रहे जालसाज को पुलिस टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
थाना वजीरगंज इस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार थाना वजीरगंज में
दिनांक 06.10.2021 को हीरालाल लोधी राजपूत पुत्र स्व0 मैकू लाल लोधी निवासी 12 गरडियनपुरवा छोटा भरवारा थाना गोमतीनगर लखनऊ ने नामजद लिखित तहरीरी देकर सजंय कुमार आदि के खिलाफ आरोप है कि जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा किया जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना वजीरगंज लखनऊ पर मु0अ0सं0- 321/2021 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि बनाम मोहम्मद रईस आदि पंजीकृत हुआ।
विवेचना से वादी मुकदमा द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध लगाये गये आरोप प्रमाणित होने पर अभियुक्त की तलाश पतारसी जारी थी जिसमें दिनांक 08.05.2026 को मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी ग्राम गढीमऊ(गढीमजरेमऊ) थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी उम्र 52 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को सफदरगंज फैजाबाद मोड़ से समय करीब 18.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है।
पूछताछ में संजय कुमार पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी ग्राम गढीमऊ(गढीमजरेमऊ) थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी उम्र 52 वर्ष द्वारा बताया गया कि पैसे के लालच में आकर मैने अपने अन्य साथियो के साथ रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर फर्जी बैनामा करा लिया था । गिरफ्तार जालसाज के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
