गौतमबुद्धनगर: जनगणना 2027 को लेकर नोएडा में जागरूकता अभियान तेज, फोनरवा कार्यालय में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को दी गई स्व-गणना की जानकारी!!
दो टूक//नोएडा। जनगणना 2027 को लेकर नोएडा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में भरसाधन अधिकारी (जनगणना 2027) श्री इंदु प्रकाश सिंह ने विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान फोनरवा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। भरसाधन अधिकारी ने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने सेक्टरों में निवास करने वाले लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें और प्रत्येक घर तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकें।
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की सुविधा नागरिकों के लिए बेहद सरल और सुविधाजनक है। इससे लोगों को घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कराने का अवसर मिलेगा और जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और भविष्य की नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में मौजूद आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि वे जनगणना 2027 के लिए निर्धारित पोर्टल पर जाकर समय रहते अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण करें।
प्रशासन की ओर से पुनः जानकारी दी गई कि नोएडा क्षेत्र में जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना की प्रक्रिया जारी है और सभी निवासी www.se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।।
