शनिवार, 9 मई 2026

लखनऊ : एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख ठगी,नर्सिंग ऑफिसर को पुलिस ने हिरासत मे लिया।||Lucknow: Police detained a nursing officer for allegedly cheating a man of Rs 12 lakh in the name of getting him a job at AIIMS.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख ठगी,नर्सिंग ऑफिसर को पुलिस ने हिरासत मे लिया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान मे कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर अभिषेक जयसवाल को पुलिस ने हिरासत मे लिया। नर्सिंग पर एम्स मे नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला है। छत्तीसगढ़ की पुलिस ने लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस के सहयोग से हिरासत मे लेकर पूछताछ कर साथ ले गई है।
विस्तार : 
 कल्याण सिंह कैंसर संस्थान लखनऊ के द्वारा दी गई जानकारी बताया गया मुम्बई महाराष्ट्र निवासी अभिषेक जयसवाल 
सेवा प्रदाता कंपनी (टी एंड एम) के माधय्म से संस्थान मे संविदा नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। शनिवार को छत्तीसगढ़ की पुलिस लखनऊ पुलिस के साथ सादे कपड़े मे संस्थान मे आयी लेकिन वह छुट्टी पर था बता-चीत से जानकारी हुई कि अभिषेक ने अपने मित्र को एम्स में नौकरी दिलवाने का लालच दिया। इसके लिए उसने 12 लाख रुपये लिए। नौकरी ना दिला पाने पर उसके मित्र ने पैसे वापस मांगे तो अभिषेक ने ना नूकुर करने लगा जिसपर उसके मित्र ने एफआई आर करा रखी है उसी के विवेचना एवं पूछताछ करने आयी हुई थी।
पुलिस ने सेवा प्रदाता कंपनी (टी एंड एम) के सुपरवाईजर से अभिषेक को ऑफिस बुलाने को कहा। ऑफिस से फ़ोन जाने के कुछ देर में जब अभिषेक टी एंड एम के कार्यायालय में पहुंचा जहाँ पर पहले से बैठी पुलिस ने पूछताछ के उपरांत उसे गिरफ्तार कर साथ लेकर चली गई।
 मामला संज्ञान में आने पर उसे संस्थान से निकाल दिया गया है।