शनिवार, 2 मई 2026

लखनऊ :दादी के पास रहने गई नाबालिग लड़की हुई लापता, गुमशुदगी दर्ज।।Lucknow:A minor girl who had gone to stay with her grandmother has gone missing; a missing person report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दादी के पास रहने गई नाबालिग लड़की हुई लापता,गुमशुदगी दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र सम्भर खेड़ा बारा बिरवा
मे दादा के यहां रहने आयी नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के उपरांत थाना कृष्णा नगर में लिखित सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विस्तार
मिली जानकारी अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र गौरा में रहने वाली 
रेशमा पत्नी सुनील ने थाना कृष्णा नगर मे लिखित सूचना देते हुए बताया कि मेरी नाबालिग बेटी लक्ष्मी अपनी दादी जो संम्भर खेडा बारा बिरवा सब्जी मंण्डी के पास रहती है उनके यहां रहने के लिए आयी हुई थी 30.04.2026 को सुबह 9 बजे के करीब घर से निकली जो लौटकर वापस नही आयी । जिसे परिवारीजनो ने रिशतेदार में सम्भावित जगह काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका ।
फिलहाल कृष्णा नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है।