लखनऊ :
आशियाना में पत्नी की गला दबाकर हत्या,इलाके मे मचा हड़कंप।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना इलाके के बगिया, बंगला बाजार
में मंगलवार को विवाद के दौरान शराबी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सनसनी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। और आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुटी हुई है।निशा घरों में चौका-बर्तन कर परिवार का खर्च चलाती थी और झुग्गी मे रहकर बच्चों की परिवरिश करती थी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना आशियाना क्षेत्र बंगला बाजार चंद्रिका देवी मंदिर के सामने झुग्गी-झोपड़ी में रहकर जीवनयापन करने वाली महिला का नशेड़ी पति ने गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ एवं अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान निशा शर्मा उर्फ उषा (40) के रूप में हुई है। वह अपने पति सतीश शर्मा और तीन बच्चों आयुष (18), अराधना (13) और अंश (8) के साथ रह रही थी।
मृतका की मां जगरानी निवासी रुचिखंड, शारदानगर ने बताया कि मृतका बेटी का पति सतीश शराब का आदी था और आए दिन शराब के पैसों को लेकर निशा के साथ मारपीट करता था। पहले सेक्टर-एल पानी टंकी के पास रहता था, लेकिन नशे की लत के चलते उसने मकान बेच दिया। पिछले करीब एक महीने से झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था।
थाना आशियाना इस्पेक्टर छत्रपाल सिंह बताया कि दिनांक 26 मई को स्थानीय थाना क्षेत्र बगिया, बंगला बाजार निवासी एक महिला की उसके पति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपायुक्त मध्य सहित स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची एवं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित की गई।
मृतिका की पहचान निशा शर्मा उर्फ ऊषा शर्मा पत्नी सतीश शर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी बगिया, बंगला बाजार, थाना आशियाना, लखनऊ के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में प्राप्त तथ्यों एवं तहरीर के आधार पर थाना आशियाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति सतीश शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
DCP साउथ अमित कुमार की ई बाइट-
