गुरुवार, 14 मई 2026

लखनऊ : वाहन पोर्टल में आई तकनीकी समस्या पर टीम कर रही कार्य : परिवहन आयुक्त।||Lucknow: A team is working on the technical issue with the vehicle portal: Transport Commissioner.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
वाहन पोर्टल में आई तकनीकी समस्या पर टीम कर रही कार्य : परिवहन आयुक्त।।
दो टूक : पिछले कुछ दिनों से संपूर्ण भारत (Pan-India) में 'वाहन' (Vahan) पोर्टल के संचालन में तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। इस संबंध में उप-महानिदेशक (DDG) एवं विभागाध्यक्ष (eTransport), एन.आई.सी. मुख्यालय, नई दिल्ली एवं तकनीकी निदेशक, एन.आई.सी. लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि यह समस्या अनुप्रयोगों (Applications) को पुराने बुनियादी ढांचे से नए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्थानांतरित (Migration) करने के दौरान उत्पन्न हुई है।
विस्तार : 
 परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्बन्धित तकनीकी टीम के अथक प्रयासों और विशेषज्ञों की नियुक्ति के बावजूद, सर्वर में कुछ अप्रत्याशित तकनीकी खराबी (Malfunction) आ गई है। विभाग इस स्थिति से पूरी तरह अवगत है और सिस्टम को जल्द से जल्द स्थिर व सुचारू बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
एन.आई.सी. की विशेष टीम प्रणाली को पुनः सुदृढ़ और पूर्णतः कार्यात्मक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नागरिकों को हो रही इस असुविधा के लिए हमें खेद है और धैर्य बनाए रखने हेतु अनुरोध है।